मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

दुनिया में छा जाएंगे स्वरचित गीत बीना राय गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

सोमवार, 4 सितंबर 2023

दुनिया में छा जाएंगे स्वरचित गीत बीना राय गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

 दुनिया में छा जाएंगे*

जीता वो जिद्दी
दुश्मन तो क्या
हम भी कहां अभी हारे हैं
जग ने हो मानी
हार भले पर
हमने कहां स्वीकारे हैं
फिर उठना है
फिर लड़ना है
आंखों में दुश्मन के गड़ना है
लिख लो कहीं तुम
लगने हैं बाकी
हिम्मत के मेरे जयकारे हैं
जग ने हो मानी हार भले पर
हमने कहां स्वीकारे हैं।
बीता बहारों का
मौसम तो क्या
पतझड़ में हम गाएंगे
अंधियारों में किस्मत के
अनुभव के दीप जलाएंगे
अब क्या चहकना
अब क्या बहकना
जज़्बातों में अब
क्या लुढ़कना
सांस की सूरज
ढलने से पहले
दुनिया में में छा जाएंगे।
अंधियारों में किस्मत के
अनुभव के दीप जलाएंगे।
स्वरचित गीत
बीना राय
गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश