मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

Lav Tiwari ( लव तिवारी ): भारत का ये कैसा राम राज्य हे राम पुष्कर जी उपाध्याय

Lav Tiwari On Mahuaa Chanel

we are performing in bhail bihan program in mahuaa chanel

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Flag Counter

Flag Counter
भारत का ये कैसा राम राज्य हे राम पुष्कर जी उपाध्याय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारत का ये कैसा राम राज्य हे राम पुष्कर जी उपाध्याय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 16 अगस्त 2025

भारत का ये कैसा राम राज्य हे राम पुष्कर जी उपाध्याय

भारत का ये कैसा राम राज्य ? हे राम !

जहां सरकारी परीक्षा में हो रही धांधली का विरोध करने वाले छात्रों और 
शिक्षकों को सड़क पर पुलिस से पिटवाया जाता है …

जहां वोट चोरी तो होती है , लेकिन उस वोट चोरी के चोरों का मीडिया द्वारा बचाव करवाया जाता है , 

जहां बेज़ुबान जानवरों को ट्रकों में ठूँस के सड़कों से हटाया जाता है , 
जहां राम के नाम पर दूसरी क़ौमों को डराया जाता है ।

जहां सनातन का नाम डुबोकर आतंकवाद फैलाया जाता है , 
गांधी को गाली दी जाती है और गोडसे को महान बताया जाता है । 

अमीरों , बेईमानों की दलाली में , सत्य का  गला दबाया जाता है ,
और कर दे कोई सत्ता से सवाल , तो कैमरे के पीछे से उसे निपटाया जाता है ।

बेटियों को नंगा कर के घुमाया जाता है ,
सबूतों को मिटा कर के , राक्षसों को मंत्री बनाया जाता है ।

मैं पुनः कह रहा हूँ कि “हे राम” , 
यदि तुम्हारा राज्य ऐसा होता है , तो नहीं चाहिए मुझे राम राज्य….
लौटा दो मुझे वो पुराने भुखमरी के दिन , जहां गहमरी जैसे सांसद और नेहरू जैसे प्रधानमंत्री हुआ करते थे … 
जब संसद में बातें छिड़तीं थीं तो , पूरा सदन आंसुओं से भर जाता था ।

“हे राम” , लौटा दो मुझे वो ग़ुलामी वाले दिन जहां देश की आज़ादी के लिए हिंदू और मुसलमान एक हुआ करते थे …

“हे राम” लौटा दो मुझे “नागार्जुन” के दिन , जहां प्रधानमंत्री को आईना दिखाया जाता था ,

और लौटा दो मुझे वो गांधी के दिन  , जहां  विचारों से अलग होने पर भी सुभाष और ग़फ़्फ़ार ख़ान में परस्पर प्रेम बना रहता था ।

“हे राम” , ले जाओ अपना ये राज्य वापस , 
जहां सत्य का कोई स्थान नहीं , 
जहां इंसान का कोई ईमान नहीं ..
जहां , इंसान अब इंसान नहीं ।

लेकिन जाते जाते मेरे प्रश्न का उत्तर ज़रूर देते हुए जाना , 

भारत का ये कैसा राम राज्य ? हे राम !

- पुष्कर जी उपाध्याय ✍️

.