मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

Lav Tiwari ( लव तिवारी ): युवा कवि श्री शशिकांत मिश्रा जी का संक्षिप्त परिचय एवं रचनाएं

Lav Tiwari On Mahuaa Chanel

we are performing in bhail bihan program in mahuaa chanel

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Flag Counter

Flag Counter
युवा कवि श्री शशिकांत मिश्रा जी का संक्षिप्त परिचय एवं रचनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
युवा कवि श्री शशिकांत मिश्रा जी का संक्षिप्त परिचय एवं रचनाएं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 अक्टूबर 2023

युवा कवि श्री शशिकांत मिश्रा जी का संक्षिप्त परिचय एवं रचनाएं

: प्रारूप
नाम : शशिकांत मिश्र.
जन्मतिथि : 13-12-1992
माता का नाम : श्रीमती दमयंती मिश्रा
पिता का नाम :श्री रमाशंकर मिश्र
जन्म स्थान : ग्राम सिलाइच पोस्ट- बालापुर, तहसील मोहम्दाबाद जिला ग़ाज़ीपुर 233227
शैक्षिक योग्यता : प्रौद्योगिकी में स्नातक ( B. Tech)
संप्रति (पेशा) :नवीकरणीय ऊर्जा सीनियर इंजी.
विधाएं : गीत, ग़ज़ल
साहित्यिक गतिविधियां : छात्र जीवन में मंच पर सक्रियता, नौकरी पेशा में समय का अभाव पर समय मिलने पर लिखना औऱ किसी विशेष परिस्थिति में काव्यपाठ करना।

प्रकाशित कृतियां : कोई नही
पुरस्कार सम्मान : कोई नही
संपर्क सूत्र :+917860357869

रचना----/
घिसते घिसते कलम लिखना आ ही जाएगा
ठोकरें खा खाकर के चलना आ ही जाएगा,

वज़ूद काँटों का है मेरा मगर है यकीन मुझे
फूलों के साथ रहके महकना आ ही जाएगा,

पानी है मंजिल तो कांटो की परवाह न कर
सोना बनने को आंचमें तपना आ ही जाएगा,

पत्थर आखिर रास्ता कब तलक रोकेंगे मेरा
एक दिन पानी की तरह बहना आ ही जाएगा,

मुसाफिर बेचैन है बहुत नया रास्ता देखकर
अभी नया नया परिंदा है उड़ना आ ही जाएगा,

बर्फ बनके अश्क जमा होते रहेंगे पर इनको
आँख से पानी बनके निकलना आ ही जाएगा,

हवाएँ चाहती हैं,बुझा दे सब चरागों को मगर
आँधियों में भी दिए को जलना आ ही जाएगा,

कोई सहारा कहाँ मिलता है ज़रूरत पर ''मिश्रा ''
     देखकर आइना खुद संभलना आ ही जाएगा---शशिकांत मिश्रा