मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

Lav Tiwari ( लव तिवारी ): हें राम आपके जीवन ने जीने का अर्थ बताया है़ श्री राजेश सिंह जी

Lav Tiwari On Mahuaa Chanel

we are performing in bhail bihan program in mahuaa chanel

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Flag Counter

Flag Counter
हें राम आपके जीवन ने जीने का अर्थ बताया है़ श्री राजेश सिंह जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हें राम आपके जीवन ने जीने का अर्थ बताया है़ श्री राजेश सिंह जी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023

हें राम आपके जीवन ने जीने का अर्थ बताया है़ जीवन कैसे जिया जाता ऐसे जी कर दिखलाया है़- श्री राजेश सिंह जी

विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई ...

☘☘☘☘☘☘
हें राम ! आपके जीवन ने ,
जीने का अर्थ बताया है़ ।
जीवन कैसे जिया जाता ,
ऐसे जी कर दिखलाया है़ ॥

वैराग त्याग औऱ नित्य नियम जीवन गाथा का पन्ना है़ ।
ना जाने, हमने क्या पहना ,
सच मे सच्चा यह गहना है़ ॥

वाणी की मृदुल मधुरता का
सच अर्थ आप ने बतलाया ।
वन गमन सहज स्वीकार किया ,
ऐसा साहस कर दिखलाया ॥

कुलगुरु को पिता तुल्य जाना , सेवक को भी सम्मान दिया ।
केवट से चरण धुलाए जब ,
दिल मे अपने स्थान दिया ॥

ऊँच नीच का भेद नही है़,
राम आप की नजरों मे ।
मतंग शिष्य सब दंग हुऐ ,जब पहुचे शबरी के आश्रम मे ॥

हनुमान राम के नेह मिलन ने
नई कहानी लिख डाली।
जन औऱ वन जीवन निकट हुऐ
मित्रता अनोखी रच डाली ॥

सागर की लहरें शान्त हुईं , जब राघव का सानिध्य मिला ।
मद अहंकार सब लोप हुऐ ,
ज्ञान अनोखा दिव्य मिला ॥

मद औऱ नम्रता खूब लड़े ,
सच औऱ झूठ जब टकराये।
चकराया माथा ,कपिदल का
जब रावण के निकट राम आये ॥

संघार पूर्व सम्मान दिया, क्योकि वह राजा ज्ञानी था।
वध किया राम ने पापों का , क्योकि वह अति अभिमानी था ॥

राघव रावन का युद्ध नही,
अधर्म धर्म से हारा था ।
इस महा युद्ध का सच जानो , सत ने असत्य को मारा था ॥

लंका से चलने के पहले,
अपनी सच्चाई दिखलाई थी ।
विभीषण को जब लंका सौपा,तॊ यह सबसे बड़ी विदाई थी ॥

राम अयोध्या मे आये तब रामराज अवध आया ।
राजधर्म का गूढ़ अर्थ , हे राम आपने बतलाया ॥

🙏 *राजेश*...मेरी एक कविता