मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

दुनिया में छा जाएंगे श्रीमती बीना राय ग़ाज़ीपुर ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

दुनिया में छा जाएंगे श्रीमती बीना राय ग़ाज़ीपुर

दुनिया में छा जाएंगे

जीता वो जिद्दी
दुश्मन तो क्या
हम भी कहां अभी हारे हैं
जग ने हो मानी
हार भले पर
हमने कहां स्वीकारे हैं
फिर उठना है
फिर लड़ना है
आंखों में दुश्मन के गड़ना है
लिख लो कहीं तुम
लगने हैं बाकी
हिम्मत के मेरे जयकारे हैं
जग ने हो मानी हार भले पर
हमने कहां स्वीकारे हैं।

बीता बहारों का
मौसम तो क्या
पतझड़ में हम गाएंगे
अंधियारों में किस्मत के
अनुभव के दीप जलाएंगे

अब क्या चहकना
अब क्या बहकना
जज़्बातों में अब
क्या लुढ़कना
सांस की सूरज
ढलने से पहले
दुनिया में में छा जाएंगे।
अंधियारों में किस्मत के
अनुभव के दीप जलाएंगे।

स्वरचित गीत
बीना राय
गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश