मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Lav Tiwari On Mahuaa Chanel

we are performing in bhail bihan program in mahuaa chanel

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Flag Counter

Flag Counter

रविवार, 24 अप्रैल 2022

सेनुर दूध लड़े अपने में- महान गीतकार आदरणीय श्री तारकेश्वर मिश्र राही जी

 भोजपुरी के महान गीतकार आदरणीय श्री तारकेश्वर मिश्र राही जी व महान गायक श्री Jeetu Prajapati जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात आज ग़ाज़ीपुर में स्थित सकलेनाबाद में हूआ। आदरणीय गुरु जी की अदभुत रचना सेनुर दूध से लड़े( लव कुश काव्य) की सुंदर काव्यपाठ के भरपूर आनंद की अनुभूति भी हमे प्राप्त हुईl

सेनुर दूध लड़े अपने में
सीता उहाँ गुरुदेव से पूछति,
कइसन वीर महीपत बाने
काहे बदे वन युद्ध छिड़ा,
जवना में मोरा ललना रत बाने
आवत ना हिय चैन मोरा,
दिन-राति वियोग में बीतत बाने
लोग बतावेला रोज इहाँ,
वनदेवी लला तोर जीतत बाने
लाजि न बा तनिको उनका,
जे कि सेना लिये लरिका से लड़ेलें
जाके उन्हें समझाईं तनी,
सब का कही, काहें अनेत करेलें
सेना सुनींला कि बाटे अपार,
तबो दुइ बालक नाहिं डरेलें
काहें ऊ युद्ध करावत बा,
जेकरे रन-बाँकुर रोज मरेलें
ना कुछ सूझे, बिना बपऊ तोरे,
संकट भारी कटी अब कइसे
जो लरिका मोरे ना रहिहें,
अँसुआ जिनिगी भर पीयब कइसे
साड़ी सोहाग के नाहिं सिआति बा,
आँचर फाटी त सीयब कइसे
आँखि के ना रहिहें पुतरी,
गुरुदेव भला हम जीयब कइसे
दूध के दाँत न टूटल बा,
सुकुवार सलोना हवें दुनो भइया
आस में पोसत बानी एही,
दुखवा में मोरी सब होइहें सहइया
नाव मोरी मझधार में बाटे,
कोंहाइल बा कहिए से खेवइया
टूटल जो पतवार अधार त,
जाईं कहाँ मोर बोझल नइया
ध्यान में देखि मुनी मुसुकालें
कि बेटा आ बाप अड़े अपने में
अइसन लोग सुनी त हँसी,
आ कि आपन रूप गड़े अपने में
धन्य विधाता विधान तोरा आ
कि नैन दुनो झगड़े अपने में
कंगन चूडी लड़े त लड़े
इहाँ सेनुर दूध लड़े अपने में
--------------------------------------




शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

कहता हूँ मैं ये बात भी तेरी भलाई के लिए न चुन तू टूटी चूड़ियां अपनी कलाई के लिए- अज्ञात

 कहता हूँ मैं ये बात भी तेरी भलाई के लिए
न चुन तू टूटी चूड़ियां अपनी कलाई के लिए


इस दिल को ये मंजूर है, तू खुश रहे हर हाल में 
मुझ से न तू ये इश्क़ कर दर्दे जुदाई के लिए...  


दुनिया पे में एक दाग हूँ तनहा सा नाशाद हूँ 
जज्बात में जीता हूँ  बस दिल जलाई के लिए... 

मुफलिस के दामन से तुझे मिलेगा क्या भला 
तू मान जा धनवान से अपनी सगाई के लिए...



खूब करते हो दिल्लगी साहिब और फिर उसपे बे-रूखी साहिब


खूब करते हो दिल्लगी साहिब
और फिर उसपे बे-रूखी साहिब....
इश्क़ करें और भी हम तुमसे करें
हमको प्यारी है ज़िन्दगी साहिब....


अब वो साँसों का सिलसिला नहीं
ले लो ये जो हैं बची खुची साहिब...
तुम जताते हो इश्क़-इश्क़ मगर
हमको तो लगे हो अजनबी साहिब...

इस में कुछ आप का भी हिस्सा है
ये जो पलकों पे है नमी साहिब....
वो सिर्फ अंधेरों का इक तमाशा है
जिसे कहते हो तुम रौशनी साहिब...

ये आजकल हो किसके चक्कर में
बात लोगों से है कुछ सुनी साहिब....
हम हैं बेवफा चलो यूँ ही सही
आपकी बात मान ली साहिब..



22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण में एक अनोखा नाम श्री प्रवीण तिवारी पेड़ बाबा ग़ाज़ीपुर

 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पृथ्वी से तातपर्य जीवन से है। इस धरती पर लाखों जीवों के जीवन को सुचारू रूप से निर्वहन करना ही आज के इस आधुनिक युग मे समस्या बन गयी है। इसके पीछे पृथ्वी पर बढ़ती आधुनिकता जैसे कल कारखाने से निकलते धुँए के साथ तकनीकि संसाधनों का प्रयोग पर्यावरण के साथ साथ पृथ्वी को भी नुकसान पहुँचा रहे है पर्यावरण संरक्षण में एक नाम श्री प्रवीण तिवारी पेड़ बाबा का जो पिछले एक दशक से ग़ाज़ीपुर की धरती पर हजारों वृक्षारोपण करके पृथ्वी के साथ पर्यावरण की सुरक्षा में अपना विशेष योगदान दे रहे है। श्री प्रवीण तिवारी जी ने वृक्षारोपण की शुरुआत वर्ष 2012 में की थी वृक्षारोपण के साथ साथ वृक्षों देखभाल ट्री गार्ड से करते है।

पर्यावरण व पृथ्वी संरक्षण में अहम भूमिका के साथ श्री तिवारी जी अपने गांव धुरेहरा में एक गौशाला का भी संचालन करते है व गरीब बच्चों को ठंड मौसम में गर्म कपड़े के साथ त्योहारों पर उनके मिठाई व उपहारों का प्रबंध करते है। पिछले दो वर्षों से गाज़ीपुर क्षेत्र के कई गांवों में क्रमशः युवराजपुर, पटकनिया, रमवल, मेदनीपुर, फिरोजपुर, पहेतिया सहित कई गांवों में अपने सहयोगी लव तिवारी व पशुपतिनाथ सिंह जी के साथ देववृक्ष हरिशंकरी का वृक्षारोपण करके पृथ्वी व पर्यावरण की रक्षा कर रहे है।






गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक गंभीर बीमारी- आदरणीय प्रधानमंत्री जी को पत्र नही कोई जबाब -लव तिवारी

 सेवा में,

आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय जी

भारत सरकार, नई दिल्ली


7, Lok Kalyan Marg, New Delhi- 110 011

Phone:- 011 23018939, 011 23012312

आदरणीय महोदय जी, 


सविनय निवेदन है कि हमारे देश भारत में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक गंभीर बीमारी तीव्र गति से फैल रही है, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी मांसपेशियों की निरंतर बढ़ते रहने वाली एक आनुवांशिक एवं दुर्लभ बीमारी है इस बीमारी से बच्चे तथा वयस्क दोनों पीड़ित हो जाते हैं, एक परिवार में दो - तीन या इससे अधिक पीड़ित भी हो जाते हैं, बीमारी कम उम्र में शुरू होती है उम्र के साथ मांसपेशियां तीव्र गति से कमजोर होती जाती हैं पीड़ित का शरीर काम करना बंद कर देता है, बच्चे अपने स्वयं के काम जैसे उठना - बैठना, खाना, नहाना, कपड़े पहनना, टॉयलेट बाथरूम जाना आदि कार्य के लिए भी परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर हो जाते हैं, पीड़ित को शारीरिक, मानसिक व उनके परिवार को भी मानसिक, आर्थिक जैसी समस्याओ से जूझना पड़ता है इसलिए प्रत्यक्ष रूप से सिर्फ एक पीड़ित होता है परंतु परोक्ष रूप से पूरा परिवार पीड़ित हो जाता है l मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के कारण छोटे-छोटे बच्चें क्वारिंटाइन जैसी स्थिति में घुट-घुट कर जिंदगी जीने पर मजबूर हैं तथा उचित जानकारी और सुविधाएं ना होने के कारण बच्चे मज़बूरन जान गंवा रहे हैं।


मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के कई प्रकार (DMD, BMD, LGMD, FSHD etc.) हैं, भारत में DMD से अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम उम्र में बच्चें व्हीलचेयर पर आ जाते हैं तथा बहुत कम उम्र में बच्चों की मृत्यु हो रही हैं, अमेरिका में इसका Exon Skipping therapy से इलाज हो रहा है तथा USA, Canada, United Kingdom, Australia आदि देशों में Research, Clinical & Human Trials बड़े स्तर पर हो रहे हैं परंतु भारत में उस स्तर पर प्रयास भी नहीं हो रहे हैं, विदेशों में Approved हो चुकी Therapy, Injection, Medicine आदि के भारत में अभी तक Trials भी नहीं हुए हैं, सरकारों की सुस्ती के कारण हर वर्ष हजारों बच्चों की जान जा रही है तथा हजारों परिवार बर्बाद हो रहे हैं, केंद्र व राज्य सरकारों को भारत की फार्मा कंपनियों को इस पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, Clinical और Human Trials के लिए फंड भी देना चाहिए तथा बीमारी की जागरूकता के लिए देश के सभी राज्यों में अभियान चलाने की आवश्यकता है जिससे पीड़ित और उनके परिवारों को सही जानकारी मिल सके और पीड़ित की अच्छी देखभाल कर सकें |


केंद्र तथा राज्य सरकारों की तरफ से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पीड़ितों का जीवन बचाने तथा आर्थिक तौर पर भी मदद के लिए कोई योजना नहीं चल रही है, हालांकि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी पीड़ितों के लिए आंध्र प्रदेश में प्रतिमाह ₹5000, तमिलनाडु और केरल में आर्थिक सहायता, फिजियो थेरेपी तथा इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है बाकी राज्य सरकारें इस पर ध्यान नहीं दे रही है जो चिंता का विषय है अन्य राज्यों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए, इसको राजनीति के नहीं मानवता के नजरिए से देखने की आवश्यकता है l


महोदय जी, यह मामला बेहद ही गंभीर एवं संवेदनशील है लाखों बच्चों एवं लाखों परिवारो की जिंदगी तथा भविष्य का सवाल है, आपसे निवेदन है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें, आपका यह छोटा सा प्रयास लाखों बच्चों की जिंदगी बचा सकता है। हम सभी हमेशा आपके आभारी रहेंगे।


धन्यवाद- लव तिवारी





बुधवार, 20 अप्रैल 2022

तोहरे करनवा छोड़ली बाबू जी के देश हमरा लाई के गवना सईया जन जा बिदेश

तोहरे करनवा छोड़ली बाबू जी के देश
हमरा लाई के गवना सईया जन जा बिदेश

कटले से कटे नाही बिरहा के रतिया
रही रही याद आवे तोहरे सूरतिया
काहे इतना देल सईया.........
काहे इतना देल पिया.........दिल मे कलेश
हमरा लाई के गवना सईया जन जा बिदेश

तोहरे करनवा छोड़ली बाबू जी के देश
हमरा लाई के गवना सईया जन जा बिदेश



शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

आखिर संस्कार बनते कैसे हैं सच्चाई पर आधारित - प्रवीण तिवारी पेड़ बाबा

आखिर संस्कार बनते कैसे हैं ((सच्चाई पर आधारित ))::--
********************************************
एक लड़का जो अभी बड़ा हो रहा था , उसकी स्मरण शक्ति विकसित हो रही थी । उसके माँ-पिता हमेशा लड़ाई करते रहते थे । वह लड़का हमेशा डरा-डरा सा रहता था । दरवाजे पर हल्का सा भी आहट होता वह कहीं छुपने की कोशिश में रहता । छुपने के दो कारण थे, एक तो यह कि यह आहट कहीं उसके पिता की न हो और दूसरी यह की कोई पड़ोसी न हो । ऐसा इसलिए कि लोग घर के स्थिति के बारे में बच्चों से ही पूछताछ करते हैं ।

इसका असर यह हुआ कि वह बच्चा लोगों से बचने की ही कोशिश में रहने लगा। धीरे-धीरे वह लड़का बड़ा होने लगा । अब वह बाहर जा कर खेलने लायक हो गया। अब मौका मिलते ही वह बच्चा घर से निकल जाता। एक दिन उसके पिता घर आकर बच्चे को नहीं देखे तो उसके बारे में पूछे और जब उनको पता चला कि वह खेलने गया है तो वह उसे खोजने निकल गए और जब लड़का मिला तो उसे उसके दोस्तों के सामने ही पीटना शुरू कर दिए । इसका असर यह हुआ कि जब भी वह बच्चा बाहर निकलता तो बच्चे उसका उपहास उड़ाते , अब वह बच्चा बाहर भी निकलना बंद कर दिया ।

वह लड़का अब पढ़ने लगा था । पढ़ने में वह ठीक था , इस वजह से उसके नंबर ठीक आते थे । परन्तु नंबर यदि खराब आया तो डाँट-मार निश्चित था । उसका पिता चाहता कि लड़का हमेशा पढ़ता रहे , जिसका असर यह हुआ कि जब भी दरवाजे पर आहट आती वह लड़का कापी-किताब लेकर बैठ जाता । इसप्रकार वह लड़का धोखेबाज प्रकृति का हो गया ।

उसके घर में टीवी तो था पर वह देख नहीं सकता था । कारण पिता के आराम में बाधा पहुंचती और लड़के के पढ़ाई में । जिसका असर यह हुआ कि वह लड़का बाहरी दुनिया से कटने लगा ।

माँ भी पिता से सामंजस्य न होने के कारण दूसरे ही दुनिया में रहने लगी , जिसका असर यह हुआ कि उस बच्चे को ममता की कमी महसूस होने लगी । घर में तनाव का माहौल रहने के कारण खाना भी कम ही बनता जिससे वह लड़का शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से कमजोर होने लगा ।

उसके पिता हर पर्व पर नाराज हो जाते , शायद माँ की कोई बात अप्रिय लगजाती होगी । इस वजह से न तो मिठाई आती और न ही नये कपड़े और पूरी छुट्टी तब तक निरश रहती जबतक पिता काम पर नहीं जाते । इसका असर यह हुआ कि उस लड़के का स्वभाव ही उदासी भरा हो गया । वह निराश और हताश रहने लगा ।
शायद ही उसके पिता उसे बीमार होने पर डॉक्टर के पास ले गए हों । वह लड़का अपने से अपना इलाज करवाता । जिससे उस लड़के में अपने माँ-बाप के प्रति विशेष मानवता नहीं है ।

अब वह लड़का बड़ा हो गया है और उसके पिता वृद्ध । वह लड़का अभी भी अपने पिता से वैसे ही डरता है जैसे बचपन में ।त्योहारों पर अब लड़का भी मिठाई और नये कपड़े नहीं खरीदता , उसके पिता अब दिन भर घर में रहते हैं और लड़का दिन भर उनसे दूर । लड़का अभी भी टीवी नहीं देखता इस वजह से महीनों टीवी बंद ही रहती और पिता और माँ बोरियत महसूस करते हैं ।
अब वह लड़का अपनी पत्नी से लड़ता रहता है कारण उस लड़के का स्वभाव आज के समयानुसार नहीं है और उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती ।

चुँकि वह अपने पिता से डरता रहता था इस वजह से वह अब भी उनका हालचाल नहीं लेता । इसलिए उसको जानकारी ही नहीं हो पाती की उसके पिता का स्वास्थ कैसा है ।

लोग कहते हैं कि लड़का नालायक है । अपने माँ-बाप का ध्यान नहीं रखता । पर हमें लगता है कि उस लड़के की परवरिश ही ऐसी हुई कि वह बचपन से जैसा जीवन जीता आया उसी का अभ्यस्त हो गया है और वही उसका स्वभाव और संस्कार बन गया है ।





शनिवार, 26 मार्च 2022

याद बहुत आते हैं गुड्डे-गुड़ियों बाले दिन- - स्व. प्रमोद तिवारी

याद बहुत
आते हैं
गुड्डे-गुड़ियों बाले दिन
दस पैसे में
दो चूरन की पुड़ियों
वाले दिन
ओलम, इमला, पाटी, बुदका
खड़ियों वाले दिन
बात-बात में
फूट रही
फुलझड़ियों वाले दिन

पनवाड़ी की चढ़ी उधारी
पनवाड़ी की चढ़ी उधारी
घूमें मस्त निठल्ले
कोई मेला-हाट न छूटे
टका नहीं है पल्ले
कॉलर खड़े किये
हाथों में
घड़ियो वाले दिन
ट्रांजिस्टर पर
हवामहल की
कड़ियों वाले दिन

लिख-लिख, पढ़-पढ़ चूमें-फाड़ें
लिख-लिख, पढ़-पढ़
चूमें-फाड़ें
बिना नाम की चिट्ठी
सुबह दुपहरी शाम उसी की
बातें खट्टी-मिट्ठी
रूमालों में फूलों की
पंखुड़ियों वाले दिन
हड़बड़ियों में
बार-बार
गड़बड़ियों वाले दिन ।।

            - स्व. प्रमोद तिवारी


गुरुवार, 24 मार्च 2022

क्यों असुरक्षित है भारत का मुसलमान - देवेन्द्रा गुप्ता, अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज

*#उत्तराखंड से 2,00,000 #मुस्लिम बच्चे रातों-रात हो गए गायब, फिर सामने आयी वो खौफनाक सच्चाई, जिसे देख मोदी भी रह गए हैरान!*

अभी हाल ही में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा था कि देश के मुस्लिमों में बेचैनी का अहसास और असुरक्षा की भावना है. अभी-अभी आ रही एक बेहद सनसनीखेज खबर से साबित हो गया है कि आखिर हामिद अंसारी जैसे लोगों में असुरक्षा की भावना क्यों पनप रही है. खबर है कि उत्तराखंड में मदरसों में पढ़ने वाले करीब 2 लाख मुस्लिम बच्चे रातों-रात गायब हो गए हैं. पूरी खबर जान कर आपके पैरों तले भी जमीन खिसक जायेगी.

दरअसल मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को पिछले कई दशकों से हर महीने सरकार की ओर से वजीफा यानी स्कॉलरशिप दी जा रही थी. लेकिन जैसे ही उत्तराखंड सरकार ने इन बच्चों के बैंक खातों को आधार नंबर से लिंक करने को कहा, तो एक साथ 1 लाख 95 हजार 360 बच्चे गायब हो गए. गायब हुए इन छात्रों के नाम पर अभी तक सरकार हर साल करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति बांट रही थीं. जोकि अब घट कर केवल 2 करोड़ रह गयी है.

*जानिये क्या है पूरा माजरा !*

दरअसल गायब हुए ये बच्चे कभी थे ही नहीं, बच्चो के झूठे नामों के आधार पर मदरसों द्वारा सरकार से पैसे लिए जा रहे थे. कांग्रेस की सरकार थी, तो जाहिर है कि लूट का माल नीचे से ऊपर तक बांटा जाता होगा वरना ऐसा कैसे हो सकता है कि कांग्रेस सरकार को इस घोटाले की भनक तक नहीं लगी और बीजेपी ने आते ही पता लगा लिया.

*तो इसलिए असुरक्षित हैं मुसलमान?*

ये तो अकेले उत्तराखंड का मामला है, अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि जब मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा तो क्यों इतना हंगामा खड़ा कर दिया गया. इस बात से साबित हो गया है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद से मुस्लिम खुद को क्यों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

2014-15 तक केवल उत्तराखंड में 2 लाख 21 हजार आठ सौ मुस्लिम छात्र सरकारी स्कॉलरशिप पा रहे थे. आधार से लिंक होते ही इनकी संख्या गिरकर केवल 26 हजार 440 रह गई. यानी लगभग 88 फीसदी मुस्लिम छात्रों की संख्या कम हो गई. ये वो स्कॉलरशिप है जो बीपीएल यानि बेहद गरीब परिवारों के छात्रों को दी जाती है. सरकार उन छात्रों के लिए भी प्रावधान लायी, जिनके पास आधार नहीं है. ऐसे छात्रों को भी स्कॉलरशिप का फायदा मिल रहा है, लेकिन इसके लिए उन्हें जिलाधिकारी से सत्यापन करवाना जरूरी है. लेकिन सत्यापन हो कैसे, जब वो छात्र हैं ही नहीं.

फर्जी मदरसे, फर्जी छात्र, और सरकारी पैसों की लूट !

फर्जी नामों के आधार पर बरसों से जनता के पैसों की लूट हो रही थी. ये तो कुछ भी नहीं, और सुनिए. छात्र तो छोड़िये, यहाँ तो कई मदरसे भी केवल कागजों पर चल रहे थे. असलियत में कई मदरसे थे ही नहीं और ना ही इनमे कोई छात्र पढ़ते थे. बस केवल फर्जी छात्रों के नाम भेजकर आराम से सरकारी फंड हासिल कर रहे थे.

हैरत की बात तो ये है कि उत्तराखंड के 13 जिलों में से 6 जिलों में तो एक भी मुसलमान छात्र स्कॉलरशिप लेने नहीं आया. सबसे ज्यादा लूट हरिद्वार जिले में चल रही थी. इसके बाद उधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल जिलों के नंबर आते हैं.

*जिले की आबादी से भी ज्यादा बच्चे ?*

अभी और सुनिए, कुछ जिलों में अब तक *जितने मुस्लिम छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही थी, उतनी तो उन जिलों की कुल आबादी भी नहीं है.* जितनी आबादी नहीं है, उससे भी ज्यादा छात्रों के नाम पर मदरसे वर्षों से जनता के पैसों की लूट कर रहे थे. *कांग्रेस तुष्टिकरण के चलते ये सब होने दे रही थी और शायद अपना कमीशन भी लेती हो.*

बीजेपी सरकार आने के बाद इस घोटाले पर नकेल कसनी शुरू कर दी गई, तो एकदम से हामिद अंसारी जैसों को असुरक्षित महसूस होने लगा. बहरहाल अब जिला प्रशासन को इस घोटाले के दोषियों की लिस्ट तैयार करने और उन पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. मदरसे के लुटेरों की धर-पकड़ शुरू हो गयी है, अंदेशा है कि इन्हे सजा तो होगी ही, साथ ही इनसे लूटा हुआ पैसा भी निकलवाया जाएगा.

*यूपी में भी इसीलिए है सारी दिक्कत*

उत्तर प्रदेश में तो और भी काफी कुछ चल रहा है. सरकारी पैसों की लूट वहां भी ऐसे ही की जा रही है, साथ ही खुफिया एजेंसियों ने ये भी अलर्ट दिया है कि कई मदरसों में बच्चों को कट्टरपंथी शिक्षा भी दी जा रही है. इस तरह की गड़बड़ियों को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने सभी मदरसों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है. राज्य में कई मदरसे बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं, उन्हें फंड कहाँ से आता है, इसकी किसी को कोई जानकारी तक नहीं है.

इन मदरसों में क्या पढ़ाया जा रहा है, इस पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होता. जबकि ऐसे छात्रों को लगातार अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के तहत तमाम फायदे मिलते रहते हैं. *उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में चल रहे लगभग 800 मदरसों पर प्रतिवर्ष 4000करोड़ रुपये खर्च करती है.* मगर हैरत की बात है कि इसका एक बड़ा हिस्सा छात्रों तक पहुंचने की जगह उन लोगों की जेब में जा रहा है, जिन्हें लेकर *हामिद अंसारी जैसे लोग परेशान हो रहे हैं.*

पूरा पढने के बाद इसे बहुत
ग्रूपमे फॉरवर्ड करे ताकि देश की चुनाव में सबको मालूम हो कि बी जे पी कितना अच्छा काम करती है।

🙏
देवेन्द्रा गुप्ता, अधिवक्ता उच्च न्यायालय प्रयागराज 



बुधवार, 23 मार्च 2022

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री गुलजारीलाल नंदा व उनका सादगी भरा जीवन- अज्ञात

94 साल के एक बूढ़े व्यक्ति को मकान मालिक ने किराया न दे पाने पर किराए के मकान से निकाल दिया। बूढ़े के पास एक पुराना बिस्तर, कुछ एल्युमीनियम के बर्तन, एक प्लास्टिक की बाल्टी और एक मग आदि के अलावा शायद ही कोई सामान था। बूढ़े ने मालिक से किराया देने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया। पड़ोसियों को भी बूढ़े आदमी पर दया आयी, और उन्होंने मकान मालिक को किराए का भुगतान करने के लिए कुछ समय देने के लिए मना लिया। मकान मालिक ने अनिच्छा से ही उसे किराया देने के लिए कुछ समय दिया।

बूढ़ा अपना सामान अंदर ले गया।

रास्ते से गुजर रहे एक पत्रकार ने रुक कर यह सारा नजारा देखा। उसने सोचा कि यह मामला उसके समाचार पत्र में प्रकाशित करने के लिए उपयोगी होगा। उसने एक शीर्षक भी सोच लिया, ”क्रूर मकान मालिक, बूढ़े को पैसे के लिए किराए के घर से बाहर निकाल देता है।” फिर उसने किराएदार बूढ़े की और किराए के घर की कुछ तस्वीरें भी ले लीं।

पत्रकार ने जाकर अपने प्रेस मालिक को इस घटना के बारे में बताया। प्रेस के मालिक ने तस्वीरों को देखा और हैरान रह गए। उन्होंने पत्रकार से पूछा, कि क्या वह उस बूढ़े आदमी को जानता है? पत्रकार ने कहा, नहीं।

अगले दिन अखबार के पहले पन्ने पर बड़ी खबर छपी। शीर्षक था, ”भारत के पूर्व प्रधान मंत्री गुलजारीलाल नंदा एक दयनीय जीवन जी रहे हैं”। खबर में आगे लिखा था कि कैसे पूर्व प्रधान मंत्री किराया नहीं दे पा रहे थे और कैसे उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था। टिप्पणी की थी के आजकल फ्रेशर भी खूब पैसा कमा लेते हैं। जबकि एक व्यक्ति जो दो बार पूर्व प्रधान मंत्री रह चुका है और लंबे समय तक केंद्रीय मंत्री भी रहा है, उसके पास अपना ख़ुद का घर भी नहीं।

दरअसल गुलजारीलाल नंदा को वह स्वतंत्रता सेनानी होने के कारण रु. 500/- प्रति माह भत्ता मिलता था। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इस पैसे को अस्वीकार किया था, कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के भत्ते के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। बाद में दोस्तों ने उसे यह स्वीकार करने के लिए विवश कर दिया यह कहते हुए कि उनके पास उत्पन्न का अन्य कोई स्रोत नहीं है। इसी पैसों से वह अपना किराया देकर गुजारा करते थे।

अगले दिन प्रधान मंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों को वाहनों के बेड़े के साथ उनके घर भेजा। इतने वीआइपी वाहनों के बेड़े को देखकर मकान मालिक दंग रह गया। तब जाकर उसे पता चला कि उसका किराएदार, श्री. गुलजारीलाल नंदा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री थे। मकान मालिक अपने दुर्व्यवहार के लिए तुरंत गुलजारीलाल नंदा के चरणों पर झुक गया।

अधिकारियों और वीआईपीयोंने गुलजारीलाल नंदा से सरकारी आवास और अन्य सुविधाएं को स्वीकार करने का अनुरोध किया। श्री. गुलजारीलाल नंदा ने इस बुढ़ापे में ऐसी सुविधाओं का क्या काम, यह कह कर उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। अंतिम श्वास तक वे एक सामान्य नागरिक की तरह, एक सच्चे गांधीवादी बन कर ही रहते थे। 1997 में सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।

जरा उनके जीवन की तुलना वर्तमानकाल के राजनेताओं से करें।
🙏🏻



सोमवार, 21 मार्च 2022

जब तुम भूले प्रिय तो कह दो, उल्लास कहाँ होली कैसी- संजीव कुमार त्यागी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

कैसा अबीर  क्या है गुलाल
अब रंग और रोली कैसी?
जब तुम भूले प्रिय तो कह दो,
उल्लास कहाँ होली कैसी?

वे बोल खो गए कभी जिन्हें,
सुनने को समय ठहरता था।
तो भौंरे का गुंजन कैसा,
फिर कोयल की बोली कैसी?

वीणा पर बजते वसंत सा,
मनहर तेरा वह हास नहीं।
तब फ़ाग सुहाएगा किसको,
हुरियारों की टोली कैसी?

सब जलीं लालसाएँ मन की,
तेरे वियोग की होली में।
अब 'त्यागी' का मधुमास कहाँ,
सपनों की रंगोली कैसी??

-संजीव कुमार त्यागी
ग्राम पोस्ट- लठूडीह जिला ग़ाज़ीपुर
उत्तर प्रदेश





बढ़ी भोजपुरी तबे बढ़ी भोजपुरिया- संजीव कुमार त्यागी ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

* बढ़ी भोजपुरी तबे बढ़ी भोजपुरिया *
®®®®®®®®®®®®®®

मधुर सरल सब रस से भरल लागे,
बोलत सुनत जइसे लागेले मिसिरिया।
भाव से भरल दरियाव नाहीं थाह मिले,
लागे ब्रह्मलेख लेखा एकरो अछरिया।
एतना महान माई भाखा के बिसार काहें,
करेलीं गुलामी दोसरा के जयकरिया।
दुनिया के भाषा सब सीखीं पर याद रहे,
बोलीं भोजपुरी जब मिले भोजपुरिया।।

एही के बचावे बदे फत्ते शाही राज छोड़ी,
बनवा के सहलन लाखों दुखदरिया।
बहियाँ के अपने से कटले कुंवर सिंह,
करेली बयान गंगा माई के लहरिया।
गोरख कबीर लेखा केतने महान लोग,
गावेलें एकर गान बनि के पुजरिया।
काहें के डेरात बानी बोले से लजात बानी!
छतिया के तानि कहीं हईं भोजपुरिया।।

सुरुज के बढ़ला से दिनवा बढ़त जाला,
बढ़ेलें चनरमा त बढ़ेले अँजोरिया।
दान पुन जइसे बढ़ावेला धरम के जी,
चढ़ते आषाढ़ बढ़े जइसे बदरिया।
कुल खानदान जइसे पावेला सपूत के त,
बढ़ि जाला मान जइसे बढ़ेले पगरिया।
ओही तरे बान्ही गाँठ राख लेईं मोर बात,
बढ़ी भोजपुरी तब्बे बढ़ी भोजपुरिया।।

रचनाकार- श्री संजीव कुमार त्यागी
ग्राम पोस्ट- लठूडीह जिला- ग़ाज़ीपुर





रविवार, 20 मार्च 2022

चारो भैया लिहल जनमवा हो रामा चैत शुभ दिनवा (चैइता गीत)

चारो भैया लिहल, जनमवा, हो रामा

चैत शुभ दिनवा................................-2

केकर हउव राम,  केकर हउव लक्ष्मण -2
केकर हउव  भरत भुवलवा हो रामा
चैत शुभ दिनवा................................ -2
चारो भैया लिहल, जनमवा, हो रामा
चैत शुभ दिनवा................................-2


कौशल्या के राम, सुमित्रा  के लक्ष्मण -2
कैकेयी के भरत भुवलवा हो रामा
चैत शुभ दिनवा................................ -2
चारो भैया लिहल, जनमवा, हो रामा

चैत शुभ दिनवा................................-2

के हो लुटावेला अन धन सोनवा-2
के हो लुटावेला कर कँगनवा हो रामा 
चैत शुभ दिनवा.
चारो भैया लिहल, जनमवा, हो रामा

चैत शुभ दिनवा................................-2


राजा लुटावेलन अन धन सोनवा-2
रानी लुटावेली कर कँगनवा हो रामा 
चैत शुभ दिनवा.
चारो भैया लिहल, जनमवा, हो रामा

चैत शुभ दिनवा................................-2




गुरुवार, 10 मार्च 2022

गाज़ीपुर के कुल सात विधान सभा के 7 सीटो पर समाजवादी पार्टी व उनके सहयोगियो पार्टी की जीत- लव तिवारी


गाज़ीपुर के कुल सात विधान सभा के 7 सीटो पर समाजवादी पार्टी व उनके सहयोगियो पार्टी को ढेर सारी शुभकामनाए व बधाई


 1-सदर जीत- समाजवादी पार्टी के जैकिशन साहू ने बीजेपी की संगीता बलवंत को 1692 मतों से पराजित किया


2-जमानियां सपा के ओमप्रकाश सिंह ने बीजेपी की सुनीता सिंह को 22145 मतों से हराया


3-जहूराबाद से सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के कालीचरण राजभर को 45231 मतों से हराया।


4-जखनियां से सुभासपा के बेदीराम ने बीजेपी के रामराज वनवासी को 36865 मतों से हराया


5-जंगीपुर से सपा के वीरेंद्र यादव ने बीजेपी के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतों से पराजित किया।


6- सैदपुर से सपा के अंकित भारती ने बीजेपी के सुभाष पासी को 35792 मतों से पराजित किया।


7-मुहम्मदाबाद से सपा के शोएब अंसारी ने बीजेपी की अलका राय को 18759 मतों से पराजित किया।














शुक्रवार, 4 मार्च 2022

कृष्णानंद उपाध्याय जी व चंदन राय (संचालक गरीब असहाय सहयोग संगठन) लगभग 700 लावारिस लाशों का दाह संस्कार

दिनांक ०१-मार्च -२०२२ बड़े भैया आदरणीय कृष्णानंद उपाध्याय जी Krishna Upadhyay व चंदन राय (संचालक गरीब असहाय सहयोग संगठन) जिनके द्वारा अबतक लगभग 700 लावारिस लाशों का विधिपूर्वक दाह संस्कार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किया है। इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कल बड़े भैया के पैतृक निवास शाहपुर उसरी ग़ाज़ीपुर में लगभग 500 गरीब, दिव्यांग जन को भोजन के साथ कंबल वितरण किया गया। इस विशेष आयोजन के मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य आदरणीय प्रो. आनंद कुमार मिश्रा जी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल गाजीपुर डॉ. राजेश कुमार सिंह जी के साथ विशिष्ट सर्जन आदरणीय श्री एस सी तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी सुंदरता और भी बढ़ गई।

आदरणीय श्री एस सी तिवारी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश या क्षेत्र में ऐसे बहुत कम लोग है जो इस तरह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यो के लिए अपने जीवन को पूर्ण रूप से समर्पित करके ऐसे महान कार्यो को अपने संगठन के साथ अंजाम दे रहे है। हम आप सभी को इस तरह के कार्यो में अपना शारीरिक रूप व आर्थिक रूप से योगदान देना चाहिए व इनकी कार्यो का प्रचार प्रसार भी करना चाहिए जिससे अन्य जिले प्रदेशो में इनके जैसे महान समाजसेवी संगठन का निर्माण हो सके।।
गरिमामयी उपस्थिति -Prem Mishra Deepak Kumar Pandey Adv Manoj Kumar Upadhyay Abhay Chaubey Ranu Mishra दिव्यांशु सिंह राजपूत

मीडिया रिपोर्टर- Sushil Tiwari Suneel Singh Yadav

#दाहसंस्कार #लावारिसकेवारिस #शमशान #मृत #शव
#गरीब #असहाय #संगठन #ग़ाज़ीपुर #उत्तरप्रदेश






रविवार, 20 फ़रवरी 2022

गुलाब लेकर खड़ा रहा पर, तुम्हारी ज़ुल्फ़ें सजा न पाया।- आनंद अमित

तुम्हीं से हमने किया मुहब्बत, तुम्हीं से लेकिन बता न पाया।
चली गयी तुम कसम धराकर, कसम से मैं कसमसा न पाया।

लिखे थे तुमने लहू से अपने, चुभा-चुभाकर कलम नसों में।
जला चुका हूँ कई ख़तों को, तुम्हारे ख़त मैं जला न पाया।

हमारी हसरत रही अधूरी, हमारे सपने रहे अधूरे।
गुलाब लेकर खड़ा रहा पर, तुम्हारी ज़ुल्फ़ें सजा न पाया।

नहीं है तुम सा कोई नगीना, हमारी किस्मत में ख़ाक ही है।
तमाम कोशिश के बाद भी तो, मैं अपनी किस्मत जगा न पाया।

तुम्हारी ख़िदमत में सर झुकाना, न थी इबादत तो और क्या थी।
जो तुम न आयी हमारे हिस्से, समझ लो मैंने ख़ुदा न पाया।

हमारी ज़ानिब यही हुआ बस, न टूटी कसमें न टूटे वादे।
मलाल है अब किसे बताऊँ, वफ़ा किया पर वफ़ा न पाया।

ग़ज़ल लिखी थी हर एक सफ़हे पे, हरेक मक्ते में नाम तेरा।
'अमित' लिखा हो किसी सफ़हे पे, कोई भी ऐसा सफ़हा न पाया।

Anand Amit Hindi Shree: https://youtu.be/GXgKgZt9Jik
: ये गाना इसी धुन पर है



सोमवार, 14 फ़रवरी 2022

वैलेंटाइन डे विशेष- गुलाब नहीं चलो प्यार में कांटे बाँटें- डॉ एम डी सिंह ग़ाज़ीपुर

सियासत के शिकंजों से बचने की चाल सोच
अपने किस घड़ी ठोकना जंघे पे ताल सोच

उल्फत ने जान ली है नफरत से कहीं ज्यादा
वह उठा रही तेरे भी दिल में उबाल सोच

छिन तलवार जाय तोभी करेगा जुल्म जालिम
ली जाय कैसे उसके हाथों से ढाल सोच

निगल समंदर को ले दरिया तो कुछ बात बने
करने को सुन तू भी कुछ ऐसा कमाल सोच

मची आकाश में है शोर चुपचाप भीडं है
पड़ी हुई यहां जरूर काले में दाल सोच

डॉ एम डी सिंह

-फिर करता है मन :

आखिरी बार
एक बार और
बार-बार
करता है मन
देखा आऊं
अपना गांव

नगर से दूर
प्रकृति के पास
उड़ती हुई धूल
उगी हुई घास
टूटे खपरैल
जर्जर छप्पर
गंगा का अतिक्रमण
बैलों की घंटी
ट्रैक्टर की भड़-भड़
घुरिया काकी की चिल्ल-पों
इमिरती भौजी की झन-झन
छन्नू का अखाड़ा
नंग धड़ंग ताल ठोकते
गांव के नवरतन

फिर करता है मन
मंगरू काका की चुनौटी चुरा लूं
महंगू दादा की हुक्की गुड़गुड़ा लूं
मचान पर बैठ चिड़िया उड़ा लूं ।

(मुट्ठी भर भूख)

डॉ एम डी सिंह

ध्वज गणतंत्र का फहराएं

एक थे हम एक रहेंगे प्रतिज्ञा पुनः हम दोहराएं
एक मन एक पन से ध्वज गणतंत्र का फहराएं

सहज सरल सी एक युक्ति हो
कठोर जितनी एक भुक्ति हो
हो एक चेतना एक वेदना
एक हो बंधन एक मुक्ति हो

गंण अनेक पर एक गीत एक स्वर में हम गाएं
एक मन एक पन से ध्वज गणतंत्र का फहराएं

मंत्र एक हों मांत्रिक जितने
तंत्र एक हों तांत्रिक जितने
भिन्न भेष हो चाहे भाषा
जंत्र एक हों जांत्रिक जितने

जितना भी हो बोझ भारी गंण कंधा एक बन जाएं
एक मन एक पन से ध्वज गणतंत्र का फहराएं

डिगें नहीं सब लड़ें साथ में
जिएं सभी सब मरें साथ में
यहीं साधना यहीं सिद्धि हो
लगे रहें सब करें साथ में

यही क्षुधा यही दिखे तृष्णा जन गण मन मिल जाएं
एक मन एक पन से ध्वज गणतंत्र का फहराएं


तोहार मोर बबुनी

पिपिआति बा तुरुही बाजत बा तासा
तोहार मोर बबुनी सगरी बतासा

चहकोर भोर बा टहकोर दुपहरिआ
लग्गत बा महुआ अस मातल तिजहरिआ
संझइती क बेरा जस सिरफल क लासा
तोहार मोर बबुनी सगरी बतासा

बदरी अस बार मोरनी अस चाल बा
मोतिअन अस दंतुली चान जस गाल बा
नजरिया बा तिरछे चलावति गंड़ासा
तोहार मोर बबुनी सगरी बतासा

जवानी लगवले सिउराती क मेला
दिनवा भइल भांग धतूरा क रेला
बबुअन क जिउ उलटे गड़ले बा बांसा
तोहार मोर बबुनी सगरी बतासा


फिर से निचोड़ी भूख ने आंतें समय की

खड़ी की तर्क ने भाषा-भाष्य में अड़चनें
परिभाषा में उठ रहीं नित नई धड़कनें
चिंतन, चातुर्य और चरित्र में विभेद बढ़े
हुईं भाव में प्रकट भ्रम की अनेक उलझनें

स्वयं काव्य ने उतार अपनी फेंकी सहजता
गद्य आधुनिक भी अब नागफनी बोने लगे

सत्य ने भी कल्पना के अब सारे पंख काटे
अकर्मण्यों ने सबको गीता और शंख बांटे
सम्मान उसको भी सबके बराबर चाहिए
हठ ने हर जगह आलेख अनहद तल्ख़ साटे

घनघोर अंधेरी रात आई लौट फिर से
जुगनू आज फिर से प्रकाश के कोने लगे

संवादों ने कुटिलता के सारे बंध तोड़े
कल से किए धैर्य ने सारे अनुबंध छोड़े
फिरसे निचोड़ी भूख ने आंतें समय की
दुर्भिक्ष ने आपदा से कुटिल संबंध जोड़ें

कुत्ते भी करते आदमी को देख झौं-झौं
छिनी परंपरा को देख अपनी रोने लगे

चढ़ गईं आस्तीनें मुश्कें भी कसने लगीं
तरकस में तीरों की संख्याएं बढ़ने लगीं
खड़ी सेनाएं दिख रहीं आमने-सामने
फिर काल के भाल भृकुटियां तनने लगीं

पहुंच फिर गरदनों तक गए लो हाथ उठ कर
फिर कालरों से गिर बटन कहीं खोने लगे


फिर मत कहना :

सीधा कभी चलेगा क्या
जिसकी प्रवृत्ति में कैंड़ापन है
लड़ना भिड़न जिसका मन है
चाहे जैसी राह बना लो सीधी चिकनी
तोड़ेगा ही काटेगा ही
जहां चाहेगा मोड़ेगा हीं

मेरे भाई !
उसकी पगडंडी को सड़क बना दो 
बनी रहेगी मुद्दत तक साबुत

माना तुम्हारे ज्ञान विज्ञान से
रेत में धान की खेती होगी
पानी में बनेंगे मकान 
खाई में दौड़ेगी कार
पहाड़ की बर्फीली चोटी पर 
घास के उगेंगे मैदान 
आकाश में फूल खिलेंगे

भाई मेरे ! 
उसकी पगडंडी छीन तुम 
उसे ध्यानमुक्त अज्ञान दे रहे 
पाताल से आकाश तक सड़क बनाकर
तुम खालिस अभिमान दे रहे

एक दिन प्रकृति पूछेगी 
इंसान कहां है

सन्नाटे के शोर से 
दिमाग के परखच्चे उड़ जाएंगे 
फिर मत करना 
मैंने आगाह नहीं किया 

भाई !

लड़ाई शाश्वत है :

जीत और हार से 
ज्यादा जरूरी है लड़ना
आद्यांत लड़ते रहना ही जीवन है
जीवन संघर्ष में निरंतरता बनाए रखना
एक सहज सरल समर्पण है
समर्पण है जीवन उद्योग में
उद्यमी जीव का
जीवंतता बनाए रखने के लिए

याद रखें 
प्रतिद्वंदी कभी दुश्मन नहीं होता 
जीत कभी क्रूरता से नहीं मिलती
न जन्म ना मृत्यु मेरे भाई !
लड़ाई शाश्वत है



वादे में ना किसी, तेरी उम्मीदों में खामियां हैं
जिस तरह थे वे हैं ही, तेरी दीदों में खामियां हैं

मेरी बातों पे गौर फरमा बयां कर रहा हूं सच
मगरूरों में नहीं कुछ भी मुरीदों में खामियां हैं

कहीं चुपचाप बैठे रहना रह जाना मुद्दतों तक
बेफिकरों से कहीं ज्यादा संजीदों में खामियां है

देख वो जो उड़ रहा आकाश में एक दिन गिरेगा
तारीफ में कढ़ी जा रहीं कसीदों में खामियां हैं

मानता तू अपने ख्वाबों को कुसूरवार है गलत
ना पता तुझे गाफ़िल तेरी नींदों में खामियां हैं

डॉ एम डी सिंह

कद्दावर हो आगे मुकरने का मजा आए
हो सामने चट्टान ठुकरने का मजा आए

राहें ना बता आसान रहबर और हमको
दुश्वार डगर हो कि गुजरने का मजा आए

चढ़ने दे दोस्त इतना नीचे न दिखे कुछ भी
दूर हो घाटी कुछ उतरने का मजा आए

मिल जाए गर किसी के सपनों को पर हमसे
फिर ख्वाब कुछ अपने कुतरने का मजा आए

नसीहतें सभी तेरी हम मान लें नासेह 
बिगड़ने दे इतना सुधरने का मजा आए

वैलेंटाइन डे विशेष- 

गुलाब नहीं चलो प्यार में कांटे बाँटें
चुंबन नहीं आज गाल पर चांटे बाँटें 

चुभी जा रही जिन आंखों में आज रोशनी
मुट्ठी - मुट्ठी उन्हें अंधेरी रातें बाँटॆं

चलो दरकते विश्वासों में आग लगा दें
टूटते हुए कच्चे धागों को गांठें बाँटें

सुई धागा लिए ह्रदय में आ चुपके से
फटी हुई जेबों के खातिर टांके बाँटें 

नहीं लुभाता नगद न जाने क्यों दुनिया को
खोल जीवन बही उधार के खाते बाँटें

डॉ एम डी सिंह





गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

आपको पीड़ित मानवता ने पुकारा है ::-- आदरणीय गुरु जी प्रवीण तिवारी पेड़ बाबा

आपको पीड़ित मानवता ने पुकारा है ::--
******************************
हमारी पाँच ज्ञान इंद्रियाँ हमें ऐसा नाच नचाती हैं कि जीवनपर्यंत हम इनको ही संतुष्ट करने में लगे रहते हैं फिर भी इनकी भूख शांत नहीं होती । इसी का देन है कि धरती पर इंसानों की संख्या तो बढ़ती जा रही है परन्तु इंसानियत विरलों में, लाखों में किसी एक में ही है । जिसका परिणाम यह है चारों ओर प्रदूषण का अंबार लगा हुआ है । आज शायद ही कोई अपनी मौत मरता है । चारों ओर लूटपाट, दुर्घटना, हवशीपन बढ़ता ही जा रहा है । आज का इंसान कैसे भी करके मात्र खुद को बचाने में लगा है ।

चुँकि लोगों का प्यार संसाधनों से बढ़ता जा रहा है इसलिए लोग लोगों से दूर होते चले जा रहे हैं । अब इंसान मात्र फोन तक सिमटकर रह गया है ।

हम सबका जीवन दौड़ की प्रतियोगिता में शामिल लोगों जैसा हो गया हैं जहाँ सभी जीतने के लिए दौड़ते हैं । यहाँ गिरने वाले को कोई सहारा देने वाला नहीं होता बल्कि लोग उसको कुचलते हुए मंजिल की ओर बढ़ चलते हैं ।

बचपन से हमें संस्कार भी बड़ा आदमी बनने का ही दिया जाता है यहाँ बड़ा का मतलब धन से बड़ा है । इस तरह का संस्कार लोगों को अपनों से दूर करता चला जा रहा है । आज इसी का परिणाम है कि सभी उदासी का जीवन, अकेले का जीवन जी रहे हैं ।

आप धन खूब कमाइए पर उसका एक छोटा सा अंश पीड़ित मानवता के लिए अवश्य निकालिए ।
गीता के तीसरे अध्याय के बारहवें और तेरहवें श्लोक में तो स्पष्ट लिखा है कि " देवताओं के द्वारा दिए भोगों को जो पुरुष उनको दिए स्वयं भोगता है वह चोर है ।" तथा " जो पापी लोग अपना शरीर पोषण करने के लिए अन्न पकाते हैं, वे तो पाप खाते हैं ।"

हम भगवान राम और कृष्ण के जीवन से देखते हैं कि इनका जीवन गरीबों के लिए समर्पित था ।
हम आप सभी का आह्वान करते हैं आइए हमलोग मिलजुल कर पीड़ितों के जीवन स्तर को बढ़िया बनाते हैं । आपको पीड़ित मानवता ने पुकारा है ।