मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

होली बरसाने में खेलत नन्दकिशोर- पारंपरिक होली गीत ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

होली बरसाने में खेलत नन्दकिशोर- पारंपरिक होली गीत

राग/ थाट काफ़ी

होली बरसाने में खेलत नन्दकिशोर-३
खेलत नन्दकिशोर, खेलत नन्दकिशोर
होली बरसाने में खेलत नन्दकिशोर-२

उड़त गुलाल लाल भैये बदरा, होके भोर-बीभोर
खेलत नन्दकिशोर, खेलत नन्दकिशोर
होली बरसाने में, खेलत नन्दकिशोर-२

इत ते आयी कुँवर राधिका, उतते कुँवर कन्हाई।
खेलत फ़ाग परस्पर हिलमिल, शोभा बरन न जाई रे
कैसी धूम मचाई, बिरज में धूम मचाई।।

होली बरसाने में खेलत नन्दकिशोर-३
खेलत नन्दकिशोर, खेलत नन्दकिशोर
होली बरसाने में खेलत नन्दकिशोर-२