मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

इंसान को अब भी फिक्र नही है अपनो सासों की। जो हवा के माध्यम से सिलेंडरों में बिक रहा है।- लव तिवारी ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

सोमवार, 17 मई 2021

इंसान को अब भी फिक्र नही है अपनो सासों की। जो हवा के माध्यम से सिलेंडरों में बिक रहा है।- लव तिवारी

सबकी नादानी के दर्दनाक अंजाम की बदौलत।
लाशों के ढेर पर ये शमशान दिख रहा है।।

इंसान को अब भी फिक्र नही है अपनो सासों की।
जो हवा के माध्यम से सिलेंडरों में बिक रहा है।।

जिंदगी सबको है प्यारी मौत से किसी का वास्ता नही।
फिर भी देखिये अवाम अपनी हस्ती से मिट रहा है।।

नशे में मौत के दर्दनाक हालात उन्हें क्या मालूम।
जिनका वजूद जो बस यहाँ शराबों में बिक रहा है।।

छोटे बच्चों के सिर से उठा गया माँ बाप का साया।
इनके जीवन का दीया देखिये कैसे बुझ रहा हैं।।

रचना- लव तिवारी
दिनांक- १७ मई २०२१