मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

हिंदी है हमारी भाषा गर्व से बताइए जी - लेखिका मधुलिका राय ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

हिंदी है हमारी भाषा गर्व से बताइए जी - लेखिका मधुलिका राय ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

हिन्दी को बढ़ाइए जी,
हिन्दी को बचाइए जी,
हिंदी है हमारी भाषा ,
गर्व से बताइए जी।

सहज सरल भाषा,
जीवन की अभिलाषा,
मिश्री सी मीठी है ये ,
इसे अपनाइए जी।

इसका ना ओर-छोर,
बधे सब एक डोर,
एकजुटता का पाठ,
सबको पढ़ाइए जी।

हिन्दी है हमारी शान,
इस पर है अभिमान,
हिन्दी को शिखर तक ,
अब पहुंचाइए जी।

मधुलिका ,,,,,,‌✍️