मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

जग के पालन हार बने कैसे ललना झूले नन्दलाल आज यशोदा के पलना- अजय त्रिपाठी ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

शनिवार, 24 जून 2023

जग के पालन हार बने कैसे ललना झूले नन्दलाल आज यशोदा के पलना- अजय त्रिपाठी

जग के पालन हार बने कैसे ललना
झूले नन्दलाल आज यशोदा के पलना

जिसके भरोसे ये जग सारा,1
मांग रहा मईया से दे दे सहारा-२
टुकुर टुकुर देख रहा पलने से ललना
झूले नन्दलाल आज यशोदा के पलना
जग के पालन हार बने कैसे ललना

पर्वत नदिया जिससे बनती,दया दृष्टि से दुनिया चलती-२
गिर गिर उठ उठ सिख रहा ललना
झूले नन्दलाल आज यशोदा के पलना
जग के पालन हार बने कैसे ललना

अजब रूप प्रभु अपना बनाये, रुदन करत कभी कभी मुस्काये-२
देती है मईया ला के खिलौना
झूले नन्दलाल आज यशोदा के पलना
जग के पालन हार बने कैसे ललना

गीत संगीत - अजय त्रिपाठी
युवराजपुर ग़ाज़ीपुर
उत्तर प्रदेश