मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Lav Tiwari On Mahuaa Chanel

we are performing in bhail bihan program in mahuaa chanel

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Flag Counter

Flag Counter

मंगलवार, 17 मई 2016

Many Indian Girls Have Faced Dowry Demand -‪दहेज़‬ और ‪‎धोखाधड़ी‬


दहेज़ एक बहुत बड़ा अभिशाप है , लेकिन धोखाधड़ी उससे बड़ा अपराध है, अब आप के मन में ये वथित करने वाला प्र्शन कि ये धोखाधड़ी क्या है, जब किसी लड़की के पिता के द्वारा‪#‎लड़की‬ को अच्छे लडके के रूप में सही वर की तलाश की जाती है तो उस लडके के पिता या घर के सदस्यों द्वारा लडके की योग्यता, उसके ‪#‎इनकम‬, उसके ‪#‎लाइफ‬ स्टाइल और‪#‎आर्थिक‬ स्थिति को बड़ा चढ़ा के पेश करने की प्रक्रिया ही धोखाधड़ी है, जैसा कि आप अच्छी तरह से जानते है कि पिता के जीवन भर की जमा पूजी को वो अपने बेटी पर नौछावर कर देता है लेकिन ‪#‎वास्तिवकता‬ का ज्ञान होने पर उसकी ‪#‎मानसिक‬ स्थिति को बहुत आधात पहुचता है, और तब तक बहुत देर हो जाती है, अकसर लडके के बारे में वास्तविक जानकारी शादी होने के बाद ही पता चलती है , फिर कभी कभी इस बात की पुष्टि हो जाती है लडके द्वारा कभी कोई नौकरी की ही नहीं गयी है ये तो शादी और शादी में दहेज़ के लिए किया गया षड्यंत्र है,
तब तक बहुत देर हो जाती है, और लडके और उसके परिवार द्वारा किया गया षड़यँत्र भी पूर्ण होता नजर आता है, फिर लडके द्वारा लड़की के पिता के द्वारा दिए गए पैसो पर मौज की जिंदगी का एक नया खेल जो उसके द्वारा खेला जाता है तब तक पत्नी रूप की दर्जा प्राप्त लड़की को भी सारी बातो को ज्ञान धीरे धीरे करके पता लग जाता है, लेकिन अब उसका घर उसका अपना न हो कर पति का घर होता है ,और वो अपने कर्मो को दोष देकर अपने अन्याय कज साथ देकर अपने दुःख रहित जीवन को जीने का प्रयत्न कराती है, माँ बाप की दुलारी बेटी की ये मनोस्थिति के पीछे एक सामाजिक षड़यँत्र का वो घिनोना चेहरा सामने आता है ,इस ‪#‎सामाजिक‬ षड़यँत्र को कुछ ही बेटियां झेल पता है और आत्महत्या का रूप लेकर अपने जीवन को समाप्त कर लेती है, ‪#‎आत्महत्या‬ के पीछे की वजह भी एक विशेष प्रकार की है बेटी को इस बात का संदेह रहता है उसके नाम का प्रयोग करके उसके माँ ‪#‎बाप‬ को और लुटने की कोशिश की जायेगी , फिर बेटी जीना नहीं मरना को अपना निर्णय बनती है और इस‪#‎खूबसूरत‬ ‪#‎दुनिया‬ को उम्र के इस छोटे ‪#‎पड़ाव‬ में ही ‪#‎अलविदा‬ कह देती है,
प्रस्तुति - लव तिवारी

सोमवार, 16 मई 2016

विकास के पथ पर ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश -लव तिवारी

वोट4बीजेपी #VoteforDevelopment,

माननीय मनोज सिन्हा के द्वारा किये गए कार्यो की  विवरण निम्नवत है

1) छपरा-बलिया-गाजीपुर व #वाराणसी रेल खंड का #दोहरीकरण। कुल आवंटित धनराशि छह अरब नौ करोड़ चार लाख।

2) मऊ-गाजीपुर-ताड़ीघाट नई रेल लाइन के साथ गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज। लागत लगभग एक हजार 45 करोड़।

3) छपरा-बलिया-गाजीपुर-इलाहाबाद रेल खंड का विद्युतीकरण। लागत चार अरब 15 करोड़ 15 लाख।

4) #रेलवे ओवरब्रिज सैदपुर, नंदगंज, महाराजगंज, जमानियां। लागत एक अरब नौ करोड़ 81 लाख।

5) गाजीपुर वाशिंग पिट की स्वीकृति। लागत 12 करोड़ 60 लाख।

6) रेलवे स्टेशनों का विकास। गाजीपुर सिटी, औड़िहार, सैदपुर, सादात, नायकडीह हाल्ट, जखनियां, दुल्लहपुर, नंदगंज, यूसुफपुर, जमानियां, दरौली, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर व बारा हाल्ट। लागत 32 करोड़ 85 लाख।

7) रेलवे जोनल ट्रेनिंग इंस्ट्टीयूट। लागत लगभग 14 करोड़।

8) गाजीपुर #सिटी स्टेशन वाई-फाई की सुविधा से लैस।

9) नई ट्रेनों का संचालन-#बलिया-वाराणसी डीएमयू, पटना-बक्सर-मुगलसराय-वाराणसी इएमयू, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस वाया बलिया-गाजीपुर। मऊ-औड़िहार-वाराणसी-इलाहाबाद डीएमयू।

10) वाराणसी-गोरखपुर एनएचआई की विशेष मरम्मत के लिए 58 करोड़ रुपये स्वीकृत।

11) वाराणसी-#गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत। लागत 3008 करोड़।

12) गाजीपुर-हाजीपुर एनएच की मरम्मत के लिए 44 करोड़ रुपये स्वीकृत।

13) गाजीपुर-जमानियां एनएच की विशेष मरम्मत का काम शुरू।

14) बिजली समस्या के समाधान के लिए राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 208 करोड़ रुपये अवमुक्त।

15) गाजीपुर घाट स्टेशन पर पेरिशेबल कार्गो
केंद्र(वातानुकूलित भंडार गृह) का शिलान्यास।

16) लगभग 500 विकलांगों के लिए सहयोगी उपकरण वितरित।

17) सभी जूनियर हाई स्कूलों में शौचालय की स्वीकृति।

18) आर्सेनिक रहित #पेयजल के लिए 100 से ज्यादा डीपवेल ट्यूबवेल प्रस्तावित।

19) #संसदीय_निधि से सभी पांच विधानसभा क्षेत्र गाजीपुर, सैदपुर, जखनियां, जंगीपुर तथा जमानियां में चार करोड़ 80 लाख की 63 परियोजनाएं विचाराधीन।

20) गाजीपुर, सैदपुर, जमानियां में दस सामुदायिक बायो शौचालय स्वीकृत।

21) संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट का प्रस्ताव स्वीकृत।

22)ताड़ीघाट-बारा मार्ग को राष्ट्रिय राजमार्ग प्रस्तावित।
ऐसे बहुत उपलब्धि है।

वाकई में सच्चे विकास की परिभाषा बीजेपी सरकार ने दी है,

लव_तिवारी
युवराजपुर ग़ाज़ीपुर

झूठे दहेज के मुकदमों के कारण पुरुष के दर्द से ओतप्रोत एक मार्मिक कृति यकींन माँनिये साहब ,मैंने दहेज़ नहीं माँगा

   मैंने दहेज़ नहीं माँगा 

साहब मैं थाने नहीं आउंगा,

अपने इस घर से कहीं नहीं जाउंगा,

माना पत्नी से थोडा मन मुटाव था,

सोच में अन्तर और विचारों में खिंचाव था,

यकींन माँनिये साहब ,मैंने दहेज़ नहीं माँगा 


मानता हूँ कानून आज पत्नी के पास है,

महिलाओं का समाज में हो रहा विकास है।

चाहत मेरी भी बस ये थी कि माँ बाप का सम्मान हो,

उन्हें भी समझे माता पिता, न कभी उनका अपमान हो।

पर अब क्या फायदा, जब टूट ही गया हर रिश्ते का धागा,

यकींन माँनिये साहब ,मैंने दहेज़ नहीं माँगा 


परिवार के साथ रहना इसे पसंन्द नहीं,

कहती यहाँ कोई रस, कोई आनन्द नही,

मुझे ले चलो इस घर से दूर, किसी किराए के आशियाने में,

कुछ नहीं रखा माँ बाप पर प्यार बरसाने में,

हाँ छोड़ दो, छोड़ दो इस माँ बाप के प्यार को,

नहीं मांने तो याद रखोगे मेरी मार को,

बस बूढ़े माता पिता का ही मोह, न छोड़ पाया मैं अभागा,

यकींन माँनिये साहब ,मैंने दहेज़ नहीं माँगा 


फिर शुरू हुआ वाद विवाद माँ बाप से अलग होने का,

शायद समय आ गया था, चैन और सुकून खोने का,

एक दिन साफ़ मैंने पत्नी को मना कर दिया,

न रहुगा माँ बाप के बिना ये उसके दिमाग में भर दिया।

बस मुझसे लड़ कर मोहतरमा मायके जा पहुंची,

2 दिन बाद ही पत्नी के घर से मुझे धमकी आ पहुंची,

माँ बाप से हो जा अलग, नहीं सबक सीखा देगे,

क्या होता है दहेज़ कानून तुझे इसका असर दिखा देगें।

परिणाम जानते हुए भी हर धमकी को गले में टांगा,

यकींन माँनिये साहब ,मैंने दहेज़ नहीं माँगा 


जो कहा था बीवी ने, आखिरकार वो कर दिखाया,

झगड़ा किसी और बात पर था, पर उसने दहेज़ का नाटक रचाया।

बस पुलिस थाने से एक दिन मुझे फ़ोन आया,

क्यों बे, पत्नी से दहेज़ मांगता है, ये कह के मुझे धमकाया।

माता पिता भाई बहिन जीजा सभी के रिपोर्ट में नाम थे,

घर में सब हैरान, सब परेशान थे,

अब अकेले बैठ कर सोचता हूँ, वो क्यों ज़िन्दगी में आई थी,

मैंने भी तो उसके प्रति हर ज़िम्मेदारी निभाई थी।

आखिरकार तमका मिला हमे दहेज़ लोभी होने का,

कोई फायदा न हुआ मीठे मीठे सपने सजोने का।

बुलाने पर थाने आया हूँ, छूप कर कहीं नहीं भागा,

यकींन माँनिये साहब ,मैंने दहेज़ नहीं माँगा 


झूठे दहेज के मुकदमों के कारण 
पुरुष के दर्द से ओतप्रोत एक मार्मिक कृति

दहेज  की  ये  कविता  कई  घरो  की  हकीकत  है कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा  शेयर करे 

कौन हो तुम ओ सुकुमारी बह रही नदियां के जल में कोई तो होगा तेरा अपना मानव निर्मित इस भू-तल मे

एक कवि नदी के किनारे खड़ा था !
तभी वहाँ से एक लड़की का शव
नदी में तैरता हुआ जा रहा था।
तो तभी कवि ने उस शव से पूछा ----

कौन हो तुम ओ सुकुमारी,
बह रही नदियां के जल में ?
कोई तो होगा तेरा अपना,
मानव निर्मित इस भू-तल मे !
किस घर की तुम बेटी हो,
किस क्यारी की कली हो तुम ?
किसने तुमको छला है बोलो,
क्यों दुनिया छोड़ चली हो तुम ?
किसके नाम की मेंहदी बोलो,
हांथो पर रची है तेरे ?
बोलो किसके नाम की बिंदिया,
मांथे पर लगी है तेरे ?
लगती हो तुम राजकुमारी,
या देव लोक से आई हो ?
उपमा रहित ये रूप तुम्हारा,
ये रूप कहाँ से लायी हो?
..........

दूसरा दृश्य----
कवि की बाते सुनकर
लड़की की आत्मा बोलती है...
कवी राज मुझ को क्षमा करो,
गरीब पिता की बेटी हुँ !
इसलिये मृत मीन की भांती,
जल धारा पर लेटी हुँ !
रूप रंग और सुन्दरता ही,
मेरी पहचान बताते है !
कंगन, चूड़ी, बिंदी, मेंहदी,
सुहागन मुझे बनाते है !
पित के सुख को सुख समझा,
पित के दुख में दुखी थी मैं !
जीवन के इस तन्हा पथ पर,
पति के संग चली थी मैं !
पति को मेने दीपक समझा,
उसकी लौ में जली थी मैं !
माता-पिता का साथ छोड
उसके रंग में ढली थी मैं !
पर वो निकला सौदागर,
लगा दिया मेरा भी मोल !
दौलत और दहेज़ की खातिर
पिला दिया जल में विष घोल !
दुनिया रुपी इस उपवन में,
छोटी सी एक कली थी मैं !
जिस को माली समझा,
उसी के द्वारा छली थी मैं !
इश्वर से अब न्याय मांगने,
शव शैय्या पर पड़ी हूँ मैं !
दहेज़ की लोभी इस संसार मैं,
दहेज़ की भेंट चढ़ी हूँ में !
दहेज़ की भेंट चढ़ी हूँ मैं !!
.....................
अनुरोध है इस कविता को शेयर जरुर करे !!

मंगलवार, 16 फ़रवरी 2016

समाधान के लिए एक छोटा सा प्रयास

बच्चों को राज्यों के नाम याद रखने में परेशानी होती है । इसके समाधान के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है । राज्यों के लिए एक पंक्ति बनाई है । जिसके एक वर्ण से एक राज्य बनता है । शायद अध्यापक साथियों को ये प्रयास पसन्द आए -

राज्यों के लिए पंक्ति-

" मित्र अतरा मुझसे कहता है मैं अपने छ: बागों में आम की उपज उगाऊ" ।

मि-मिजोरम 
त्र -त्रिपुरा

अ - असम
त - तमिलनाडू
रा - राजस्थान

मु -मणिपुर
झ - झारखंड
से - सिक्किम

क -केरल
ह -हरियाणा
ते - तेलंगाना

है - हिमाचल

में - मेघालय

अ - अरूणाचल 
प - प. बंगाल
ने - नागालैंड

छः - छत्तीसगढ

बा - बिहार
गों -गोवा

में - मध्यप्रदेश

आ - आंध्रप्रदेश
म - महाराष्ट्र

की -कर्नाटक

उ - उत्तराखंड
प - पंजाब
ज - जम्मू - कश्मीर

उ - उड़ीसा
गा - गुजरात
उ- उत्तरप्रदेश

विश्व विरासत मे शामिल राजस्थान के 6 दुर्ग
TRICK :- “चीकु गाजर आम”
1. चि – चित्तौड़
2. कु – कुंभलगढ राजसंमद
3. गा – गागरोन झालावाड़
4. ज – जैसलमेर सोनार
5. र – रणथम्भौर स॰माधोपुर
6. आम – आमेर जयपुर

Trick
भारत की स्थल सीमा पर पड़ोसी देश
TRICK — “बचपन मेँ MBA किया”
ब——-बंग्लादेश———(4,096KM)
च——-चीन————-(3,917KM)
प——-पाकिस्तान——-(3,310KM)
न——-नेपाल————(1,752KM).
मेँ——-(silent)
M——-म्यामार———-(1,458KM)
B——–भूटान———–(587KM)
A——–अफगानिस्तान–(80KM) किया—(silent)

🌍विश्व कासामान्य ज्ञान🌍

🌍 विश्व में भारत के अलावा 15 अगस्त को ही स्वतन्त्रता दिवस और किस देश में मनाया जाता है?
👍:- कोरिया में

🌍 विश्व का ऐसा कौन सा देश है जो आज तक किसी का गुलाम नहीं हुआ?
👍:- नेपाल

🌍 विश्व का सबसे पुराना समाचार पत्र कौन सा है?
👍:- स्वीडन आफिशियल जनरल (1645 में प्रकाशित)

🌍 विश्व में कुल कितने देश हैं?
👍:- 353

🌍 विश्व में ऐसा कौन सा देश है जहाँ के डाक टिकट पर उस देश का नाम नहीं होता?
👍:- ग्रेट ब्रिटेन

🌍 विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद कौन सी है?
👍:- अलमल्विया (इराक)

🌍 विश्व का किस देश में कोई भी मंदिर-मस्जिद नहीं है?
👍:- सउदी अरब

🌍 विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
👍:- प्रशांत महासागर

🌍 विश्व में सबसे बड़ी झील कौन सी है?
👍:- केस्पो यनसी (रूस में)

🌍 विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
👍:- एशिया

🌍 विश्व की सबसे बड़ी दीवार कौन सी है?
👍:- ग्रेट वाल ऑफ़ चायना (चीन की दीवार)

🌍 विश्व में सबसे कठोर कानून वाला देश कौन सा है?
👍:- सउदी अरब

🌍 विश्व के किस देश में सफेद हाथी पाये जाते हैं?
👍:- थाईलैंड

🌍 विश्व में सबसे अधिक वेतन किसे मिलता है?
👍:- अमेरिका के राष्टपति को

🌍 विश्व में किस देश के राष्टपति का कार्यकाल एक साल का होता है?
👍:- स्विट्जरलैंड

🌍 विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
👍:- नील नदी(6648 कि.मी.)

🌍 विश्व का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
👍:- सहारा (84,00,000 वर्ग कि.मी., अफ्रीका में)

🌍 विश्व की सबसे मँहगी वस्तु कौन सी है?
👍:- यूरेनियम

🌍 विश्व की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?
👍:- संस्कृत

🌍 शाखाओं की संख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा बैंक कौन सा है?
👍:- भारतीय स्टेट बैंक

🌍 विश्व का ऐसा कौन सा देश है जिसने कभी किसी युद्ध में भाग नहीं लिया?
👍:- स्विट्जरलैंड

🌍 विश्व का का कौन सा ऐसा देश है जिसके एक भाग में शाम और एक भाग में दिन होता है?
👍:- रूस

🌍 विश्व का सबसे बड़ा एअरपोर्ट कौन सा है?
👍:- टेक्सास का फोर्थ बर्थ (अमेरिका में)

🌍 विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर कौन सा है?
👍:- टोकियो

🌍 विश्व की लम्बी नहर कौन सी है?
👍:- स्वेज नहर (168 कि.मी. मिस्र में)

🌍 विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कौन सा है?
👍 :- महाभारत.
आप सबसे निवेदन है की
चुटकले भेजने की बजाय यह
सन्देश सबको भेजे ताकि सब लोग
देख सके ।

Forwarded msg
कुछ रोचक जानकारी क्या आपको पता है ?

1. 📚 चीनी को जब चोट पर लगाया जाता है, दर्द तुरंत कम हो जाता है...
2. 📚 जरूरत से ज्यादा टेंशन आपके दिमाग को कुछ समय के लिए बंद कर सकती है...
3.📚 92% लोग सिर्फ हस देते हैं जब उन्हे सामने वाले की बात समझ नही आती...
4.📚 बतक अपने आधे दिमाग को सुला सकती हैंजबकि उनका आधा दिमाग जगा रहता....
5.📚 कोई भी अपने आप को सांस रोककर नही मार सकता...
6.📚 स्टडी के अनुसार : होशियार लोग ज्यादा तर अपने आप से बातें करते हैं...
7.📚 सुबह एक कप चाय की बजाए एक गिलास ठंडा पानी आपकी नींद जल्दी खोल देता है...
8.📚 जुराब पहन कर सोने वाले लोग रात को बहुत कम बार जागते हैं या बिल्कुल नही जागते...
9.📚 फेसबुक बनाने वाले मार्क जुकरबर्ग के पास कोई कालेज डिगरी नही है...
10.📚 आपका दिमाग एक भी चेहरा अपने आप नही बना सकता आप जो भी चेहरे सपनों में देखते हैं वो जिदंगी में कभी ना कभी आपके द्वारा देखे जा चुके होते हैं...
11.📚 अगर कोई आप की तरफ घूर रहा हो तो आप को खुद एहसास हो जाता है चाहे आप नींद में ही क्यों ना हो...
12.📚 दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला पासवर्ड 123456 है.....
13.📚 85% लोग सोने से पहले वो सब सोचते हैं जो वो अपनी जिंदगी में करना चाहते हैं...
14.📚 खुश रहने वालों की बजाए परेशान रहने वाले लोग ज्यादा पैसे खर्च करते हैं...
15.📚 माँ अपने बच्चे के भार का तकरीबन सही अदांजा लगा सकती है जबकि बाप उसकी लम्बाई का...
16.📚 पढना और सपने लेना हमारे दिमाग के अलग-अलग भागों की क्रिया है इसी लिए हम सपने में पढ नही पाते...
17.📚 अगर एक चींटी का आकार एक आदमी के बराबर हो तो वो कार से दुगुनी तेजी से दौडेगी...
18.📚 आप सोचना बंद नही कर सकते.....
19.📚 चींटीयाँ कभी नही सोती...
20.📚 हाथी ही एक एसा जानवर है जो कूद नही सकता...
21.📚 जीभ हमारे शरीर की सबसे मजबूत मासपेशी है...
22.📚 नील आर्मस्ट्रांग ने चन्द्रमा पर अपना बायां पाँव पहलेरखा था उस समय उसका दिल 1 मिनट में 156 बार धडक रहा था...
23.📚 पृथ्वी के गुरूत्वाकर्षण बल के कारण पर्वतों का 15,000मीटर से ऊँचा होना संभव नही है...
23.📚 शहद हजारों सालों तक खराब नही होता..
24.📚 समुंद्री केकडे का दिल उसके सिर में होता है...
25.📚 कुछ कीडे भोजन ना मिलने पर खुद को ही खा जाते है....
26.📚 छींकते वक्त दिल की धडकन 1 मिली सेकेंड के लिए रूक जाती है...
27.📚 लगातार 11 दिन से अधिक जागना असंभव है...
28.📚 हमारे शरीर में इतना लोहा होता है कि उससे 1 इंच लंबी कील बनाई जा सकती है.....
29.📚 बिल गेट्स 1 सेकेंड में करीब 12,000 रूपए कमाते हैं...
30.📚 आप को कभी भी ये याद नही रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था...
31.📚 हर सेकेंड 100 बार आसमानी बिजली धरती पर गिरती है...
32.📚 कंगारू उल्टा नही चल सकते...
33.📚 इंटरनेट पर 80% ट्रैफिक सर्च इंजन से आती है...
34.📚 एक गिलहरी की उमर,, 9 साल होती है...
35.📚 हमारे हर रोज 200 बाल झडते हैं...
36.📚 हमारा बांया पांव हमारे दांये पांव से बडा होता हैं...
37.📚 गिलहरी का एक दांत हमेशा बढता रहता है....
38.📚 दुनिया के 100 सबसे अमीर आदमी एक साल में इतना कमा लेते हैं जिससे दुनिया 
की गरीबी 4 बार खत्म की जा सकती है...
39.📚 एक शुतुरमुर्ग की आँखे उसके दिमाग से बडी होती है...
40.📚 चमगादड गुफा से निकलकर हमेशा बांई तरफ मुडती है...
41.📚 ऊँट के दूध की दही नही बन सकता...
42.📚 एक काॅकरोच सिर कटने के बाद भी कई दिन तक जिवित रह सकता है...
43.📚 कोका कोला का असली रंग हरा था...
44.📚 लाइटर का अविष्कार माचिस से पहले हुआ था...
45.📚 रूपए कागज से नहीं बल्कि कपास से बनते है...
46.📚 स्त्रियों की कमीज के बटन बाईं तरफ जबकि पुरूषों की कमीजके बटन दाईं तरफ होते हैं...
47.📚 मनुष्य के दिमाग में 80% पानी होता है.
48.📚 मनुष्य का खून 21 दिन तक स्टोर किया जा सकता है...
49.📚 फिंगर प्रिंट की तरह मनुष्य की जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं...

कैसी लगी जानकारी

शुक्रवार, 29 जनवरी 2016

Swachh Bharat Mission- स्वच्छ गाँव स्वच्छ भारत सुंदर भारत

पंचायत चुनाव को बीते हुए भी अब लगभग 2 महीने होने को है और जिन लोगो के द्वारा राजनीति मे सक्रियता दिखाई गयी थी वो अब बिलुप्त हो गये है उस समय तो ऐसी बाते करते थे जैसे गाँव के प्रति उनका जागरूकता और समर्पण ऐसा है की अपना घर और खेत बेच कर गाँव का विकास करेगे ,और आज वो फिर से उसी फिराक मे है कि कब पाँच साल बीते और फिर से झूठी राजनीति करने का सुनहरा मौका मिले, लेकिन बीते दिनो युवाओ के द्वारा सराहनीय कार्य को अंजाम दिया गया जिसमे राजीव सिंह ,संदीप सिंह चंदन सिंह आतिश सिंह मोनू विपुल सिंह राहुल सिंह शिवम तिवारी विपिन तिवारी जैसे युवाओ का सराहनीय योगदान रहा जहा देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ मिशन की बात कर रहे है, वही पर गाँव के बच्चो के द्वारा खुद ही गाँव की सफाई और स्वच्छ बनाए की कोशिश की गयी ,साथ मे गाँव के नव निर्मित प्रधान और सफाई कार्मिक जो गाँव के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा नियुक्त किया गया उन्हे भी दिशा निर्देश दिया गया साथ मे ये भी चेतावनी दी गयी अगर गाँव मे विकास और कार्य मे किसी तरह की लापरवाही हुई तो किसी भी व्यक्ति विशेष को बक्शा नही जाएगा, एक बात और गाँव के बड़े बुजुर्ग की झुकाव और लगाव गाँव के विकास के प्रति कम है और केवल अपने कार्यो मे ब्यस्त रहते है लोग भारी संख्या मे गाँव मे रहते है और विकास कार्य , सरकारी योजनाओ का लाभ, सुमुचित व्यवस्था, के प्रति गाँव के युवाओ को अवगत कराये साथ मे मार्गदर्शन भी करे जो गाँव मे नही हो रहे है, भाई संदीप सिह के द्वारा एक पघ संकलन जो बी टी सी के पुस्तक मे मिली उसे हम प्रस्तुत कर रहे है हमे उम्मीद है कि आप को दूर रहते हुए भी गाँव की कमी नही खलेगी आप पड़े और आनंद ले
ले मशाले चल पङे है लोग मेरे गाँव के
अब अंधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
पूछती है झोपङी और पूछते है खेत भी
कब तलक लुटते रहेगे लोग मेरे गाँव के
ले मशाले चल पङे है लोग मेरे गाँव के
नया सूरज जब उगेगा देश के हर गाँव मे
अब साथ हो चले है लोग मेरे गाँव के
अब अँधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
चीखती है हर रुकावट ठोकरो कि मार से
बेङिया खनका रहे है लोग मेरे गाँव के
अब अँधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
विकास का दीपक जलेगा देश के हर गाँव मे
रोशनी फैला रहे है लोग मेरे गाँव के
अब अँधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
देखो यारो जो सुबह लगती है फीकी आज तक
नया रंग उसमे भरेगे लोग मेरे गाँव के
अब अधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
बिन पढे कुछ भी यहाँ मिलता नही यहा जानकर
अब अब पढाई पढ रहे है लोग मेरे गाँव के
अब अंधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
ले मशाले चल पङे है लोग है लोग मेरे गाँव के
अब अंधेरा जीत लेगे लोग मेरे गाँव के
स्वच्छ गाँव स्वच्छ भारत सुंदर भारत
प्रस्तुति - लव तिवारी

शनिवार, 23 जनवरी 2016

भूल ये है की तुझे मैने अपना माना दर्द ये है कि तू अब मुझे जीने नही देगा- लव तिवारी


भूल ये है की तुझे मैने अपना माना
दर्द ये है कि तू अब मुझे जीने नही देगा
लव तिवारी
कभी कभी इस देश की फ़िक्र होती है 26 जनवरी 2016 को देश अपने 67 गणतंत्र दिवस मना रहा है इधर देश का सिपाही लड़ते लड़ते अपनी जान गवा देता है, देश का प्रधानमंत्री रविवार अन्य अवकाश को भी काम करके देश को आगे की राह दिखा रहे है, और इधर देश में बैठे कुछ गदार देश में ही बैठ कर आरजकता फैला रहे है कोई भी राजनीती दल विकास की राजनीती करते कम दिखती है जाति और तुम हिन्दू हम मुसलमान की राजनीती कर रहा है, बिकाऊ मीडिया का भी रोल कहने लायक है फर्जी के न्यूज की बमबारी ऐसे करते है जैसे सीमा पर दुश्मन सामने खड़ा हो , हमें आज भी वो 10 वर्षो पहले की बात याद आती है जब डी डी नेशनल और डी डी न्यूज़ पर समाचार पर वो कुछ घंटे और सही और सामाजिक सही समाचार जिसका देश और उसके हित से सम्बन्ध हो आज के ज़माने में समाचार एजेंसी की अधिकता हुयी और साथ में फर्जी न्यूज़ की बमबारी , हमारी असहनशीलता की हद तो तब पार् हो जाती जब न्यूज़ चैनल के वेबसाइट पर फर्जी के न्यूज़ की अधिकता देखी जाती है कुछ उदाहरण हम पेश करते है
1- बिना शादी किये पूनम पाण्डेय हुयी प्रेगनेंट
2- सलमान की हुयी शादी पोस्ट खोलो तो शादी हकीकत नहीं कही फ़िल्म में शादी की बात
3- करण जोहर ने फिर भारत में intolerance की बात कही
इसी तरह आप देखे तो फर्जी समाचार की अधिकता जिसका देश और उससे कोई ताल्लुकात नहीं है इसका प्रचार प्रसार जादा मात्रा में हो रहा है इसका प्रभाव देश की जनता और आने वाले युवाओ पर बुरा असर पड़ रहा है,पिछले वर्ष पंचायत चुनाव में सक्रीय होने का मौका मिला और गांव के सारे फर्जी कार्यो के बारे पता चला ,यहाँ देश के प्रधानमंत्री जी मन की बात कह कर देश को एक नयी राह दिखा रहे है और वहा देश के उस पैसे दुरपयोग कमशः राजनेता-सरकारी अधिकारी- सरकारी कर्मचारी -ग्राम प्रधान के अपने स्वार्थ में खर्च हो रहे है
प्रस्तुति - लव तिवारी


बुधवार, 13 जनवरी 2016

Tu Kitni Achchhi Hai - तू कितनी अच्छी है

तू कितनी अच्छी है
तू कितनी भोली है
प्यारी-प्यारी है
ओ माँ, ओ माँ
ये जो दुनिया है
ये बन है काँटों का
तू फुलवारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ
मेरी निंदिया पे, अपनी निंदिया भी, तूने वारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई
मैं मुस्काया, तू मुस्काई, मैं रोया, तू रोई
मेरे हँसने पे, मेरे रोने पे, तू बलिहारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

माँ बच्चों की जां होती है
वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है
कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है, न्यारी-न्यारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

Movie/Album: राजा और रंक (1968)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर

Ranjish Hi Sahi - रंजिश ही सही

रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ
आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिये आ

अब तक दिल-ए-खुशफ़हम को हैं तुझ से उम्मीदें
ये आखिरी शम्में भी बुझाने के लिये आ
रंजिश ही सही...

इक उम्र से हूँ लज्ज़त-ए-गिरया से भी महरूम
ऐ राहत-ए-जां मुझको रुलाने के लिये आ
रंजिश ही सही...

कुछ तो मेरे पिन्दार-ए-मोहब्बत का भरम रख
तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिये आ
रंजिश ही सही...

माना के मोहब्बत का छुपाना है मोहब्बत
चुपके से किसी रोज़ जताने के लिए आ
रंजिश ही सही...

जैसे तुम्हें आते हैं ना आने के बहाने
ऐसे ही किसी रोज़ न जाने के लिए आ
रंजिश ही सही...

पहले से मरासिम ना सही फिर भी कभी तो
रस्म-ओ-रहे दुनिया ही निभाने के लिये आ
रंजिश ही सही...

किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम
तू मुझ से खफा है तो ज़माने के लिये आ
रंजिश ही सही...

Lyrics By: अहमद फ़राज़
Performed By: मेहदी हसन
Taal: दादरा

Aaj Jaane Ki Zid Na Karo- आज जाने की ज़िद ना करो

आज जाने की ज़िद न करो
यूँ ही पहलू में बैठे रहो
हाय मर जायेंगे
हम तो लुट जायेंगे
ऐसी बातें किया न करो

तुम्ही सोचो ज़रा, क्यूँ न रोकें तुम्हें
जान जाती है जब, उठ के जाते हो तुम
तुमको अपनी क़सम जान-ए-जाँ
बात इतनी मेरी मान लो
आज जाने की...

वक़्त की क़ैद में ज़िंदगी है मगर
चंद घड़ियाँ यही है जो आज़ाद हैं
इनको खोकर मेरी जान-ए-जाँ
उम्र भर ना तरसते रहो
आज जाने की...

कितना मासूम रंगीन है ये समां
हुस्न और इश्क़ की आज मेराज है
कल की किसको ख़बर जान-ए-जाँ
रोक लो आज की रात को
आज जाने की...



Dil Dhoondta Hai Phir Wohi - दिल ढूँढता है फिर वही


दिल ढूँढता है फिर वही फ़ुरसत के रात दिन
बैठे रहे तसव्वुर-ए-जानाँ किये हुए
दिल ढूँढता है...

जाड़ों की नर्म धूप और आँगन में लेट कर
आँखों पे खींचकर तेरे आँचल (दामन) के साये को
औंधे पड़े रहें कभी करवट लिये हुए
दिल ढूँढता है...

या गरमियों की रात जो पुरवाईयाँ चलें
ठंडी सफ़ेद चादरों पे जागें देर तक
तारों को देखते रहें छत पर पड़े हुए
दिल ढूँढता है...

बर्फ़ीली सर्दियों में किसी भी पहाड़ पर
वादी में गूँजती हुई खामोशियाँ सुनें
आँखों में भीगे-भीगे लम्हें लिये हुए
दिल ढूँढता है...

Movie/Album: मौसम (1975)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: भूपिंदर सिंह, लता मंगेशकर