मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

इंसा को नही फिक्र जहाँ की, सब अपने बस मन की करते।।- रचना लव तिवारी ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

इंसा को नही फिक्र जहाँ की, सब अपने बस मन की करते।।- रचना लव तिवारी

मेरी दुनिया मेरे अपने
देखो हो गए कैसे सपने

भाग दौड़ के इस चकाचौंध में
क्या खोया क्या पाया हमने।।

इंसा को नही फिक्र जहाँ की
सब अपने बस मन की करते।।

क्या लेकर जाओगे इस जग से
सब यही बस रह जाते घर मे।।

कभी अकेले सोच के देखो।
क्या पाया क्या खोया तुमने।।

रचना लव तिवारी
युवराजपुर ग़ाज़ीपुर 232332