मेरा ब्लॉग मेरी रचना- लव तिवारी संपर्क सूत्र- +91-9458668566

शरारत के बन्दे शराफत की बातें - एम डी सिंह ~ Lav Tiwari ( लव तिवारी )

Flag Counter

Flag Counter

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

शरारत के बन्दे शराफत की बातें - एम डी सिंह

शरारत  के   बंदे  शराफत  की  बातें
मवाली के धंधे  हिफाजत  की  बातें

हैरानी   में   सब   को   डाले  हुए  हैं
नियत  मैं   दंगे   इबादत   की   बातें

चोरों   के   घर  सिपाहियों  की दावत
मक्कारी  के फंदे  हिरासत  की  बातें

कोयले  की   दलाली  सफेदी के संग
बैठे   खुद  नंगे   नफासत   की  बातें

पास ना जिनके आज जेब में अधेली
दिखावट  में  चंगे  विरासत  की बातें

.............डॉ एम डी सिंह