बुधवार, 12 फ़रवरी 2025

ये मोहब्बत बड़े बर्बादी की रस्म होती है।- रचना लव तिवारी

अपने दिल और दिमाग पर काबू पालो
ये मोहब्बत बड़े बर्बादी की रस्म होती है।

उसके लाखों दीवाने इस जमी पर।
ये बिरानिया हम जैसो को नसीब होती है।।

बात अक्सर नही समझ आती है नवजवानी में
नए परिन्दों की तो बस दुनिया अजीब होती है।

जफ़ा दर्द आँसू प्यार में शिकस्त पाने वाले की
कितना भी चाहे, उनकी दुनिया बदनसीब होती है।

कुछ आशिक होते है जिनको मिली उनकी मोहब्बत
बस कुछ है जिनकी दुनिया में खुशनसीब होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें